राज्यराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ :प्रेमी के संग भागी कांस्टेबल की पत्नी से बदमाशों ने की लूटपाट

true-love-story_1465566766उम्र में खुद से आठ साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हुई छत्तीसगढ़ के एक कांस्टेबल की पत्नी से भोपाल में लूटपाट हो गई। पति ने दो दिन पहले उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ दो दिन से यहीं रह रही थी। 
 

अनुसार मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार 28 साल की एक महिला का पति छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 

बताते हैं कि महिला का पडोस में रहने वाले आठ साल छोटे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दो दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा भोपाल के एमपी नगर में एक जीर्ण शीर्ण पड़ी इमारत में रह रहा था। उनके यहां रहने का इंतजाम उनके एक दोस्त ने किया था। 

Related Articles

Back to top button