राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में मनाया गया अमित शाह की ताजपोशी पर जश्न

amit-shah1रायपुर. छत्तीसगढ़ अमित शाह को दूसरी बार भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ भाजपा में जश्न मनाया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर में आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई.

कार्यालय में एकत्रित सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि भाजपा वरिष्ठ नेता अमित शाह ने अपने लगभग दो वर्ष के अल्प राष्ट्रीय अध्यक्षीय कार्यकाल में सरकार, संगठन, कार्यकर्ता और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्षी बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है.

शाह ने महासदस्यता और महासंपर्क जैसे अभूतपूर्व और अकल्पनीय अभियानों का सफल नेतृत्व कर भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का अतुल्यनीय कार्य किया है.

निश्चित ही वे अपने कुशल सांगठनिक क्षमता से सम्पूर्ण राष्ट्र में भाजपा को और मजबूत कर सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी बनाने में सफल रहेंगे. वहीं आगामी वर्षों में विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करेंगे.

Related Articles

Back to top button