अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में 11 और नक्सली मारे गए, तीन ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह पुलिस ने नक्सली कैंप पर दबिश देकर 11 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से 11 बंदूकें, गोला-बारूद समेत अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं डीआईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि सूचना मिली थी कि बुरकापाल क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने कैंप बनाया है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि माओवादी विचारधारा से तंग आकर मर्दापाल इलाके के दो पुरुष और एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।
डीआरजी एवं डीएफ का संयुक्त बल रवाना किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। लगभग दो घंटे तक दोनों ओर से हुई रुक-रुककर गोलीबारी के बाद अंतत: नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक पुरुष एवं एक महिला नक्सली के शव बरामद किए गए हैं। परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के चिन्हों से यह प्रमाणित होता है कि मुठभेड़ में कम से कम 11 नक्सली मारे गए हैं और कई लहूलुहान हुए हैं। बाकी साथियों के शव नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। नक्सली कभी हथियार छोड़कर नहीं भागते और 11 बंदूकों का मिलना स्वयं प्रमाण है। घटनास्थल से हथियारों के अलावा नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री भी बरामद हुई।

Related Articles

Back to top button