फीचर्डराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : CRPF जवानों की आपसी झड़प में फायरिंग, 4 जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित बासागुडा सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग से चार जवानों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में एक जवान के घायल होने की खबर है। सीआरपीएफ जवान संताराम ने साथियों पर फायरिंग की है। बताया जाता है कि आपसी विवाद बढ़ते-बढ़ते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बीजापुर में स्थित CRPF के कैंप में यह गोलीबारी हुई है। बासागुड़ा में CRPF की 168वीं बटालियन है। यहां तैनात जवान संतराम की साथी जवानों से किसी बात पर झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि संतराम ने पांच जवानों पर अपने रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल जवान को बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा के सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ जवान संतराम के साथ अन्य अफसर-कर्मियों का विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि सन्तराम ने अपनी सर्विस रायफल उठाई और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा। आपको बात दे की इस घटना में सब इंस्पेक्टर वीके शर्मा, सब इंस्पेक्टर मेघ सिंह, असिसटेंट सब इंस्पेक्टर राजबीर और कॉन्स्टेबल जीएस रॉव की मौत हो गई है। वहीं असिसटेंट सब इंस्पेक्टर गजानंद के घायल होने की सूचना है। घायल और मृतक जवानों को बासगुडा से शाम छ बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से बीजापुर लाया गया। घायल जवान का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button