BREAKING NEWSState News- राज्य

छत्तीसगढ़ लोकसेवा परीक्षा में पति-पत्नी अव्वल

  • अनुभव सिंह को 300 में से 278 और विभा को 268 अंक मिले हैं।

रायपुर : इस वर्ष छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के घोषित परीक्षा परिणामों में एक नया कीर्तिमान बना है। देश में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब पति-पत्नी ने साथ में तैयारी करके प्रदेश लोकसेवा परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा परिणाम में पति अनुभव सिंह टॉपर हैं, जबकि पत्नी विभा सिंह ने सेकेंड टॉपर का खिताब हासिल किया है। अनुभव सिंह रायपुर के रहने वाले हैं और लम्बे समय से बिलासपुर में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस सफलता के लिए दोनों ने कड़ा संघर्ष किया।

बिल्हा पंचायत में एडीओ उनकी पत्नी विभा सिंह भी पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। ऐसा शायद ही कभी सम्भव हुआ है कि देश की किसी भी लोकसेवा परीक्षा में पति-पत्नी ने एक साथ टॉप किया हो। अनुभव सिंह और उनकी पत्नी विभा 2008 से पीएससी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। लम्बे संघर्ष के बाद जब उन्हें सफलता मिली तो परिजनों में भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

Related Articles

Back to top button