अजब-गजबउत्तर प्रदेशफीचर्ड

छप्पर के घर में आग लगने से तीन बच्चों की मौत

सोनभद्र : जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के नवीन के मडहे में आग लगने से उनके तीन बच्चे जिंदा जल गए। तीनों की मौत हो गई। रात करीब 11:30 बजे मुर्तजा के बड़े पुत्र नदीम उर्फ नवीन के तीन बच्चे अपनी मां के साथ मड़हे में सोये थे। नवीन कहीं गया था। इसी दौरान अचानक मड़हे में आग लग गई।
इस दौरान नवीन की पत्नी बाहर निकली और आग बुझाने लगी। इसके बाद आग बढ़ती देख वह चिल्लाने लगी। जब तक लोग पहुंचते और आग पर काबू पाते तब तक मंड़हे में सोये बच्चे झुलस चुके थे। हिन्दू बाहुल्य इलाके में बच्चे नबीन को नवीन नाम से पुकारते थे। मुर्तजा को दो पत्नियों से कुल 10 बच्चे हैं। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यहां पर मड़हे में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। मृतकों में रुखसाना (6 वर्ष), परवीन (पांच) व शाहिद (चार वर्ष) हैं। तीनों सगे भाई-बहन हैं। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। आग के कारण का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button