राष्ट्रीय

छह और सात को इन रास्तों पर जाने से बचें

l_heavy-rain-in-dholpur-578c990641def_lकानपुर : छह नवंबर की शाम और सात नवंबर की सुबह घाटों पर अ‌र्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में पूजन स्थलों की ओर जाने वाले मार्गो पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

विजय नगर चौराहा से पनकी नहरिया की तरफ बड़ा वाहन लेकर न जाएं। दादा नगर पुल से होते हुए जाएंगे तो सुगमता रहेगी।

पांडु नगर की ओर से शास्त्री नगर की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। दोपहर दो बजे के बाद यहां भारी भीड़ रहेगी। बड़े वाहन रावतपुर क्रासिंग के रास्ते जाएंगे।

सीटीआई तिराहा से रतनलाल नगर की ओर जाना भी मुश्किल होगा। बड़ा वाहन लेकर जाने पर रोक रहेगी। ये वाहन दादानगर चौराहे से बाईपास की तरफ जा सकेंगे।

भौती की तरफ से विजय नगर की तरफ सिर्फ बाइक लेकर ही जा सकेंगे। चार पहिया वाहन से जाना है तो फिर पनकी पड़ाव से बाइपास होते हुए जाएं।

 

Related Articles

Back to top button