फीचर्डराष्ट्रीय

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग को पिलाया तेजाब..

पीड़ितानई दिल्ली: दिल्ली में एक नाबालिग लड़की को खुद से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ा है। इस विरोध की वजह से आरोपी लड़कों ने इस नाबालिग को तेज़ाब पिला दिया। लड़की को इलाज के लिए सफदरगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले के आरोपी लड़के अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के आसपास कुछ लड़के पिछले एक महीने से लड़की को परेशान कर रहे थे। कई बार लड़की ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध भी किया। इसकी वजह से बुधवार शाम को छुट्टी के बाद लड़कों ने उसे घेरकर छेड़छाड़ की और जबरन एसिड पिलाकर फरार हो गए। पीड़ित लड़की यहां के एक स्कूल में 10th क्लास की स्टूडेंट है। उसकी फैमिली संगम विहार में रहती है।

लड़की के पिता का कहना है कि कुछ लड़के कई दिन से उनकी बेटी का पीछा कर रहे थे। इसकी शिकायत स्कूल मैनेजमेंट से भी की थी, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल के रास्ते में छेड़छाड़ से बेटी काफी डर गई थी। 15 दिन से वह स्कूल नहीं गई तो प्रिंसिपल ने फोन कर नाम काटने की वार्निंग दी। इसके बाद हमने किसी तरह उसे स्कूल जाने के लिए राजी किया।’

पीड़िता के पिता ने कहा कि घटना के बाद स्कूल की तरफ से फोन आया कि आपकी बेटी को चक्कर आ गए हैं। हम वहां पहुंचे तो बेटी स्कूल के बाहर रोड पर बेहोश मिली। इसके बाद लड़की की फैमिली उसे सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई। उसके अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा है। वह बोल नहीं पा रही है, लेकिन खतरे से बाहर है।

पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और एसिड अटैक की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button