टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

छोटा शकील द्वारा 5 लाख रूपए में स्वामी चक्रपाणि की सुपारी दी गई

Swami-Chakrapaniएजेंसी/ नई दिल्ली : अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम की कार खरीदकर उसे जलाने वाले स्वामी चक्रपाणि की जान खतरे में पड़ गई है। दरअसल दाऊद इब्राहिम के साथ काम करने वाले डाॅन छोटा शकील ने चक्रपाणि की हत्या की योजना तैयार कर ली। उसने चार लड़कों को मारने की सुपारी भी दे दी। इसके पूर्व वे किसी वारदात को अंजाम दे पाते दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने वाले 4 लड़कों को छोटा शकील द्वारा 5 लाख रूपए में स्वामी चक्रपाणि की सुपारी दी गई थी।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने वाले चार लड़कों ने इस बात का खुलासा किया था। इस मामले में छोटा शकील ने पुष्टि कर कहा कि चक्रपाणि को मारने के लिए उसने चारों लड़के भेजे थे। उनका कहना था कि इन लड़कों को स्वामी चक्रपाणि के ही साथ छोटा राजन को मारने का आदेश भी दे दिया गया। दरअसल छोटा शकील सांप्रदायिक दंगों को हवा देने का प्रयास कर रहा था। वह चक्रपाणि द्वारा कार को जलाने का बदला लेने के ही साथ उपद्रव की स्थिति को निर्मित करना चाहता था।

उनका कहना था कि उल्लेखनीय है कि डी कंपनी के प्लान का खुलासा करते हुए यह कहा गया कि गुजरात के भरूच में भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं की हत्या की गई। इस मामले में एनआईए ने चार्जशीट दायर कर दी है। उल्लेखनीय है कि वे दिसंबर 2015 में अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के सामान की नीलामी में खरीदी कर दी गई कार को गाजियाबाद में जला दिया गया। आतंकवाद के विरूद्ध विरोध जताए जाने हेतु हिंदू महासभा द्वारा कहा गया कि संगठन द्वारा 9 दिसंबर को मुंबई में नीलामी होने के साथ 32 हजार रूपए में इस कार को खरीद लिया गया था।

Related Articles

Back to top button