टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

जंजीरों में बंधी युवती ने किए सनसनीखेज खुलासे, बड़े घर की लड़की ने धकेला नशे के दलदल में

अमृतसर : पंजाब में एक मां ने अपने बेटी को जंजीरों में बांध रखा है। नशे के बारे में 24 साल की युवती के खुलासों से हड़कंप मच गया है। युवती ने अमीर घर की एक लड़की और पुलिस को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। नशे की दलदल से निकालने के लिए मां ने युवती को जंजीरों से बांध कर रखा हुआ है। उसने पुलिस और एक बड़े घर की लड़की पर नशे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने खुलासा किया कि चंडीगढ़ में एक अमीर घर की लड़की ने उसे नशे की लत लगाई और चंडीगढ़ पुलिस की भी नशे सौदागरों से मिलीभगत है। पुलिस को ड्रग पैडलर के बारे में जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमतृसर के सांसद ने युवती की हालत देखी तो वह भी दंग रह गए। उन्‍होंने युवती की मदद और इलाज कराने का भरोसा दिया। युवती ने कहा, ‘मैं नशे से हमेशा दूर रहना चाहती थी। चंडीगढ़ में जॉब के दौरान तनाव में रहने लगी थी। बड़े घर की एक लड़की ने मुझे नशे की डोज दिखाकर कहा कि इसे अपने शरीर में उतार लो, सारी चिंताओं का अंत हो जाएगा। नशे की डोज शरीर में उतरते ही दिमाग में मदहोशी छा गई। जो चिंताएं दिमाग में थीं, वह एकाएक गायब हो गईं। बस, इसी एक डोज ने मुङो नशेड़ी बना दिया।’ सांसद गुरजीत सिंह औजला रंजीत एवेन्यू में इस युवती के घर पहुंचे। जंजीर से बंधी युवती को देखकर औजला सन्न रह गए। बेड पर बैठी युवती का एक पैर जंजीर से बंधा था। जंजीर का दूसरा सिरा लोहे के एंगल में बंधा था। उसके समीप बेबस मां भी बैठी थी। मां की आंखों में आंसू भरे थे। मां ने कहाए ‘ साहब! अगर इसे खोल दूं तो यह भाग जाएगी। फिर नशा करके आएगी। चंडीगढ़ में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। अच्छा खासा वेतन मिलता था। हमेशा खुश रहने वाली मेरी बेटी के चेहरे पर आज सिर्फ उदासी है।’ मां ने कहा, ब्यूटी पार्लर में कई लड़कियां काम सीख रही थीं। कुछ बड़े घर की लड़कियां भी ब्यूटी पार्लर में आती थीं। इन्हीं लड़कियों में से एक ने मेरी बेटी को उदास देखा तो कारण पूछा। बेटी ने उससे कहा कि काम कुछ ज्यादा है और कोई बात नहीं। इस लड़की ने मेरी बेटी को परेशानी दूर करने के लिए नशे की डोज दे दी। वह खुद नशे की आदी थी। मां ने कहा, ‘ ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली कुछ लड़कियां भी नशा करती थीं। इन्हीं की देखादेखी इसे भी नशे की लत लग गई। धीरे-धीरे बेटी ने नशे की डोज बढ़ा दी। नशा पूर्ति के लिए घर का सामान बेच देती है। एक बार घर से चली जाए तो नशा करके ही लौटती है। आप ही बताइए यदि इसे जंजीर में न बांधूं तो क्या करूं।’ युवती ने बताया कि वह नशा छोड़ना चाहती है, मगर चाहकर भी नहीं छोड़ पा रही। मैं चंडीगढ़ पुलिस से भी मिली थी और उन्हें बताया था कि ड्रग पैडलर को फोन करने पर दो घंटे के भीतर ही नशा उस तक पहुंच जाता है। मैंने पुलिस को ड्रग पैडलर का नाम भी बताया, पर पुलिस ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। गौरतलब है किे युवती की मां उसे जंजीरों से जकड़ कर रखती है। मां का कहना है कि इस तरह बेटी को जंजीरों से बांध कर वह खुद भी तड़पती रहती है। यह युवती परिवार का सहारा बनने के लिए नौकरी कर कमाई के लिए चंडीगढ़ गई थी और वहां नशे का शिकार हो गई। हेरोइन के नशे ने उसकी जिंदगी को नारकीय बना दिया। मां के पास बेटी के इलाज के लिए पैसे नहीं है, इसलिए उसे नशे से दूर रखने के लिए वह जंजीरों से बांध कर रखती है। शहर के रंजीत एवेन्यू के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने एक घर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती नशा न मिलने पर छटपटाने लगती है।

गरीब मां ने बेटी को नशे से दूर रखने लिए बेेबसी में युवती को लोहे की जंजीरों में बांध दिया। छह बहनों में सबसे छोटी यह युवती अब जंजीरों में जकड़े जाने के बाद नशे के लिए तड़प रही है। युवती की मां ने बताया कि बेटी कुछ समय पहले चंडीगढ़ में नौकरी करती थी। वह वहां एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह इससे परिवार का आर्थिक सहारा बन गई थी। वहां काम करने वाली कुछ अन्य लड़कियां हेरोइन का नशा करती थीं और उन्होंने उसकी बेटी को भी अपनी संगत में ले लिया। इसके बाद वह नशे का ऐसा शिकार हो गई कि उसके लिए इसके बिना एक पल भी रहना मुश्किल हो गया। बेटी की बिगड़ती हालत देख कर वह उसे चंडीगढ़ से यहां घर ले आई। मां के अनुसार वह घर का खर्च चला रही थी, लेकिन बाद में उसने पैसे भेजने बंद कर दिए। उन्हें लगा कि शायद चंडीगढ़ में उसका ज्यादा खर्च हो रहा होगा, लेकिन एक दिन जब वह घर आई तो उसकी आंखें लाल थी और होश गुम थे। रात को वह सो गई और अगली सुबह नौ बजे तक नहीं उठी तो उन्हें शक हुआ कि कहीं इसने नशा तो नहीं किया। मां ने बताया कि शक पर बेटी से नशे आदि के बारे में पूछा, लेकिन उसने इससे इन्कार कर दिया। जब ऐसा बार बार होने लगा तो सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि वह हेरोइन का नशा करती है। मां के अनुसार वह लोगों के घरों में काम कर बच्चों का पेट पालती है। नशे की लत ने बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। अब वह किसी तरह बेटी को नशे के दलदल से बाहर निकालना चाहती है।

Related Articles

Back to top button