फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

जनता से जुड़कर काम करें कार्यकर्ता: मुलायम

Sapa adhiveshanलखनऊ। राजधानी में समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़कर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में यह भी कहा कि सपा की आलोचना करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए। मुलायम ने कहा, ‘‘मैं सभी को सावधान करता हूं कि वे जनता को न भूलें और उनसे जुड़ कर काम करें। देश में उप्र सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। सरकार ने किसानों के हित के लिए काम किया है। सपा डॉ.राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चल रही है।‘‘ मुलायम ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन बार-बार भारत की सीमा में घुसपैठ करता है, जिससे देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन हमेशा से देश को धोखा देता आया है। उन्होंने कहा कि चीन के मामले में सरकार चुप क्यों है।सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुधवार को मुलायम सिंह यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। प्रो. रामगोपाल यादव ने बतौर निर्वाचन अधिकारी उन्हें पार्टी का नेता चुना। वे लगातार 9वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्षीय भाषण में मुलायम ने कहा कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के कारण ही पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। उन्होंने मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि जनता बहुत समझदार है।उन्होंने कहा कि जनता इंदिरा जैसी लोकप्रिय नेता को गलत निर्णय लेने के कारण हरा चुकी है। इसलिए जीते हुए विधायकों और सांसदों को जनता की उम्मीदों के अनुसार काम करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button