अजब-गजब

जन्मों से इंसानों के खून की प्यासी है यह महिला, जानवरों तक का पी जाती है खून

नई दिल्ली : दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो अजीबोगरीब शौक रखते हैं। इन्हीं में एक महिला भी शामिल है जो अपने अजीब शौक के लिए दुनिया में मशहूर हो गई। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर किसी का भी दिमाग हिल जाए। कैलिफोर्निया की रहने महिला 31 साल की मिशेल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं। मिशेल को अजीब तरह का शौक है। वह कई सालों से इंसान और जानवरों का खून पीती आ रही हैं। ये बात उन्होंने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही थी।जन्मों से इंसानों के खून की प्यासी है यह महिला, जानवरों तक का पी जाती है खून

मिशेल ने बताया था कि वह जानवर का भी खून पी जाती हैं। मिशेल के मुताबिक, वह हफ्ते में करीब 36 लीटर जानवर का खून पीती हैं। वह इंसान का खून भी पीती हैं, क्योंकि यह उन्हें बेहद अधिक पसंद है।

जब मिशेल से उनकी इस अजीबोगरीब आदत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह जब 18 साल की थीं तो वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। इस दौरान वह खुद को नुकसान पहुंचा लेती थी। एक दिन उसके हाथ से खून निकल रहा था और उन्होंने इसे मुंह में डाल लिया। उन्हें इसका स्वाद अच्छा लगा और वह रोज ऐसा करने लगीं। इसी के बाद उन्हें खून पीने की आदत पड़ गई। जानकारी के मुताबिक, मिशेल लोगों को खून पीने के लिए उनके शरीर में नीडल लगाती हैं। बता दें, दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो अजीब शौक के चलते मशहूर हैं। बीते दिनों एक महिला की फोटो वायरल हुर्इ थी, जिसने अपनी जीभी दो हिस्सों में अलग कर रखा था। वहीं कर्इ ऐसे भी लोग हैं, जो अपने पूरे शरीर पर टैटू खुदवा लेते हैं।

Related Articles

Back to top button