फीचर्डराष्ट्रीय

जम्मू : वैष्णो देवी जा रहा हेलीकॉप्टर कटरा में क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत

katra_700x431_51448266115जम्मू के कटरा में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट समेत 7 की मौत हो गई है। यह हेलीकॉप्टर वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर कटरा से सांझी छत जा रहा था। यह हेलीकॉप्टर निजी कंपनी हिमालयन हेली सर्विस का था। यह कंपनी चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया कराती है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दुर्घटना का कारण खराब मौसम हो सकता है। हादसे की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि वैष्णो देवी में हजारों श्रद्धालु रोज दर्शन के लिए जाते हैं। यह भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। पिछले नवरात्रि में एक लाख से अधिक लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे।
 

 

Related Articles

Back to top button