ज्ञान भंडार

जल्द महाराष्ट्र के हर जिले में होगा सायबर पुलिस स्टेशन

cyber_police_03_11_2016मुंबई। सायबर क्राइम को रोकने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार जल्‍द एक बड़ा कदम उठाने जा रही है और इसके लिए राज्‍य के 42 जिलों में सायबर पुलिस स्‍टेशन बनाए जाएंगे। गृह विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्‍ट्र देश का पहला राज्‍य होगा जहां हर जिले में सायबर पुलिस थाने होंगे।

पिछले कुछ सालों में राज्‍य में सायबर क्राइम में 142.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार यह सायबर थाने रेंज के आईजी ऑफ‍िस और पुलिस कमिश्‍नर कार्यालय में भी बनेंगे। राज्‍य की फडणवीस सरकार जल्‍द इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी करेगी।

स्‍वतंत्रता दिवस पर ही मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 34 अत्‍याधुनिक सायबर लैब्‍स का उद्घाटन किया था। विभाग के अधिकारी के अनुसार राज्‍य सरकार की सायबर क्राइम विंग 51 सायबर क्राइम लैब्‍स बनाने जा रही है जिनमें से 34 लैब्‍स जिला स्‍तर पर होंगी वहीं सात आईजी ऑफिस, 9 कमिश्‍नर ऑफिस और एक लैब राज्‍य पुलिस हेडक्‍वार्टर पर होगी।

लगातार बढ़ते सायबर क्राइम के मामलों के चलते कई केस पेंडिंग पड़े रहते हैं लेकिन यह कदम इन्‍हें जल्‍द सुलझाने में मदद करेगा। जानकारी के अनुसार 2013 में जहां 907 सायबर क्राइम के मामले दर्ज हुए थे वहीं 2015 में यह बढ़कर 2195 पर पहुंच गए थे। पिछले तीन सालों में दर्ज हुए 4981 मामलों में से केवल पांच में दोष साबित हुआ था।

Related Articles

Back to top button