उत्तर प्रदेश

जल्द होगी 35 हजार सिपाहियों की भर्ती: सीएम

akhilesh-yadav_1458107177 (1)एजेन्सी/ मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने गुरुवार को सैफई में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में बताया कि प्रदेश में 35 हजार सिपाहियों की भर्ती जल्द होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी खुशनुमा मूड में दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से एक-एक करके मुलाकात की। कुछ से कविताएं तो किसी से समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछा। सीएम करीब एक घंटे तक जनता से मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की यह पहली सरकार है, जिसने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस फोर्स की काफी कमी है। इतने बड़े प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए फोर्स पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए।
युवाओं के लिए पढ़ाई जरूरी

वर्तमान पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही 35 हजार भर्तियां और निकाली जाएंगी। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि नौकरी के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरों की अपेक्षा गांव के युवक अभी शिक्षा में पीछे हैं। इस कमी को दूर करना होगा।

सपा सरकार गांवों में भी शहरों के समान शिक्षा देना चाहती है। इस मौके पर सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, शरद यादव, शिवराम सिंह, रामबाबू यादव, संजीव यादव, भरत सिंह, राजवीर सिंह एवं प्रधान चंदगीराम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button