टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर, एक जवान शहीद

नई दिल्ली : अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान। नियंत्रण रेखा पर वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आज दोपहर बाद से ही जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है। तंगधार और केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिकों को मार गिराया है।

उधर, पाक सैनिकों द्वारा सुंदरबनी में अकारण की गई गोलीबारी में भारतीय जवान नायक कृष्ण लाल शहीद हो गए। नायक कृष्ण लाल जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके के घागरिया के गांव के रहने वाले थे। 34 वर्षीय नायक कृष्ण लाल लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में शहीद हुए। पाकिस्तान बेवजह गोलीबारी कर रहा है। यहां पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दागे गए जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर को तोड़ा है। माना जा रहा है कि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है और मृतकों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दस दिन का एक बच्चा भी घायल होने के बाद दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button