National News - राष्ट्रीय

जाको राखो साईयां… : 56 वैगन की मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजरी, फिर भी रही सही-सलामत

goods-train_650x400_81439105499पुरुलिया (पश्चिम बंगाल): एक महिला बड़े चमत्कारिक अंदाज में मौत से नजरें मिलाकर लौट आई। पटरियों में उलझकर गिरी महिला के ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी धड़धड़ाती हुई गुजर गई और दोनों पटरियों के बीच पड़ी महिला को बस मामूली खरोंचें आईं।

45-वर्षीय हिमानी मांझी पुरुलिया स्टेशन की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि वह टाटानगर की ट्रेन पकड़ने के लिए अपने निमटांड स्थित घर से चली थी। पटरियां पार करते हुए महिला किसी चीज से उलझकर पटरियों के बीच गिर गई। उसी पल उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने महिला को गिरते देखकर उसे उसी स्थिति में सीधे लेटे रहने को कहा।

महिला दम साधे पड़ी रही और उसके ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी गुजर गई। उसे कुछ खरोंचें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद वह टाटानगर के लिए रवाना हो गई। पुरुलिया स्टेशन के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

Related Articles

Back to top button