अन्तर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

जानिए, फ़ोर्ब्स की एशियाई सूची में विराट कोहली के अलावा हैं और कौन-कौन से भारतीय स्‍टार

virat-kohli-650_650x488_41450709645दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: भारतीय स्पोर्ट्स स्टार्स ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है फिर चाहे वे क्रिकेट के नामचीन सितारे हों, टेनिस प्लेयर्स या फिर बैडमिंटन अथवा किसी और खेल के खिलाड़ी। हर बड़े टूर्नामेंट में जीत के साथ इन सितारों ने देश का झंडा बुलंद किया है।

प्रतिष्ठित फ़ोर्ब्स की पहली 30 वर्ष से कम युवा गेम चेंजर्स की एशियाई सूची ’30 अंडर 30 एशिया’ में फिर से भारतीय सितारों ने दबदबा बनाया है। 300 लोगों की इस सूची में 56 भारतीय नाम है..खेल जगत, टेक्‍नोलॉजी, कला , विज्ञान, मीडिया आदि जैसी 10 श्रेणियों में चुने गए लोगो में विराट कोहली, सानिया मिर्ज़ा और साइना नेहवाल को फ़ोर्ब्स ने एशिया के होनहार और बदलाव लाते चेहरों के तौर पर चुना है।

विराट ने 2015 में की 1 करोड़ 13 लाख डॉलर की कमाई
विराट कोहली वर्ष 2015 में 1 करोड़ 13 लाख डॉलर के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय हस्तियों में शामिल रहे। फ़ोर्ब्स ने कोहली के बारे में लिखा है “भारतीय क्रिकेट के शिखर पर प्रिंस विराट कोहली हैं, जिनके शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टी-20 सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया।”

सानिया मिर्ज़ा फ़िलहाल मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल टेनिस के शीर्ष पर हैं।

लंबे समय से भारत की नंबर वन खिलाड़ी रही हैं सानिया
टेनिस खिलाड़ी सानिया के बारे में फ़ोर्ब्स ने लिखा कि 2003 में 16 वर्ष की उम्र में जब से वे प्रोफ़ेशनल टेनिस प्लेयर बनी हैं तभी से भारत की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी रही हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल भी रहीं हैं। सानिया मिर्ज़ा फ़िलहाल मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल टेनिस के शिखर पर विराजमान हैं। कतर ओपन में खेल रही इस जोड़ी का 41 मैचों में लगातार जीत का सिलसिला क्वार्टर फ़इनल में रुक गया है।

साइना ने भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाई दी है।

इसके बाद बात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की करें तो फ़ोर्ब्स ने 25 वर्षीय साइना को भारत की बैडमिंटन क्वीन का टैग देते हुए एक आदर्श खिलाड़ी माना है।

Related Articles

Back to top button