स्वास्थ्य

जानें कैसे, लहसुन के इस्तेमाल से दूर होंगे चेहरे के पिंपल्स

त्वचा के तैलीय ग्रंथियों द्वारा अधिक तेल का स्राव होने से त्वचा पर पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसे में जहां चेहरे की सुंदरता प्रभावित होती है वहीं यह काफी तकलीफ देने वाला भी होता है। इससे निजात पाने के लिए तमाम तरह के कास्मेटिक्स आदि बाजार में उपलब्ध होते हैं लेकिन ऐसी समस्याओं का प्राकृतिक उपचार करना ही ज्यादा बेहतर होता है। पिंपल्स के भी तमाम प्राकृतिक उपचार मौजूद हैं। अनेक घरेलू तरीकों से चेहरे पर से मुहांसों को खत्म किया जा सकता है। इन्हीं तरीकों में से एक लहसुन भी है। त्वचा की सेहत के लिए जरूरी होता है कि नसों में बहने वाला खून बिल्कुल साफ हो। लहसुन खून को साफ करने में बहुत उपयोगी है। इसलिए इसका नियमित सेवन त्वचा की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

 जानें कैसे, लहसुन के इस्तेमाल से दूर होंगे चेहरे के पिंपल्स
Garlic

लहसुन से आप घर पर ही कई तरह के ऐसे नुस्खे तैयार कर सकते हैं जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो। आज हम आपको उन नुस्खों को तैयार करने की ही विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. पपीता और लहसुन – कच्चे लहसुन और पपीता का पेस्ट मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर तीस मिनट तक यूं ही रहने दें। इससे निश्चित रूप से चेहरे पर मुहांसों का खात्मा हो जाता है।

2. लहसुन और हल्दी – कच्चा लहसुन का पेस्ट और कच्चा हल्दी को कूचकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में 2-3 बूंद नारियल का तेल मिला लें। यह मिश्रण अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे तक यूं ही रहने दें।

3. लहसुन और एलोवेरा – एलोवेरा के त्वचा संबंधी फायदों के बारे में सब जानते हैं। 3-5 लहसुन का रस निकालकर दो चम्मच ताजा एलोवेरा जूस के साथ मिला लें। अब इस मिश्रण से चेहरे पर हल्का-हल्का मसाज करें। 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और बाद में पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दुहराएं।

4. दही और लहसुन – दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड मृत कोशिकाओं को चेहरे से हटाने में मदद करता है। इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले 4 लहसुन को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं। मिश्रण को चेहरे पर प्रभावित जगहों पर लगाएं। सूखने के लिए छोड़ दें, बाद में पानी से धो लें।

Related Articles

Back to top button