जीवनशैलीटॉप न्यूज़

जानें, क्‍या कहती है आपकी राशि आपकी सेक्सुअल लाइफ के बारे में

31-1464696222-27-1372298823-kissing8हम सब की अपने बारे में और अपने होने वाले पार्टनर के बारे में जानने की दिलचस्पी होती है और ज्योतिष इसे और अधिक मजेदार बना देता है।

चूंकि हम सब अलग-अलग तरह के और अलग-अलग विशेषताओं वाले लोग हैं इसलिए हमारी राशि के अनुसार सबका समान तरीके से आंकलन करना संभव नहीं है, फिर भी भविष्य के लिए अच्छी आशाएँ रखना हर इंसान को अच्छा लगता है।

क्या हमारी सेक्सुअल लाइफ के बारे में सितारों में लिखा है? क्या हम राशि के अनुसार बता सकते हैं कि किस के लिए कौन सा पार्टनर अच्छा होगा? बोल्‍डस्‍काई ने कुछ ऐसा ही प्रयास किया है, आइये जानें… 

मेष

मेष राशि वाले खुद पर निर्भर और ऊर्जावान होते हैं, वे जो चाहते हैं उसे पा लेते हैं। अपनी अधिक सेक्स इच्छा के कारण ये अपने पार्टनर से खुलकर प्यार करते हैं और आत्म-विश्वास से भरे होते हैं। इन्हें कुछ नया और मजेदार करने में आनंद आता है। यदि आप अपने बैड रूम को प्यार से भरना चाहते हैं तो वृष राशि वाले लोग आपके लिए बने हैं।

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातक रोमांटिक और कामुक होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर को टच करना और टच करवाना अच्छा लगता है, और ये सेक्स से पहले काफी कामक्रीड़ा करते हैं और इमोशनल भी होते हैं। ये थोड़े आलसी होते हैं और चाहते हैं कि कोई दूसरा शुरुआत करे, लेकिन एक बार शुरुआत होने पर ये उसे चरम तक ले जाते हैं।

मिथुन

मिथुन ये लोग हिम्मतवाले और इश्क लड़ाने में माहिर होते हैं। ये चीजों को सहज और निरंतर करने में विश्वास करते हैं। यह भी माना जाता है कि ये लोग जल्दी बोर हो जाते हैं इसलिए इनको ऐसा पार्टनर चाहिए जो इनसे प्यार खूब करे और बोर ना होने दे। मिथुन राशि वाले लोग स्पष्टवादी, रचनात्मक और जोखिम उठाने वाले होते हैं।

कर्क 

कर्क राशि वाले अंतरंग होते हैं, इन्हें प्यार करना और अपने पार्टनर की इच्छा पूरी करना अच्छा लगता है। ये सेक्स से पहले अपने पार्टनर को शारीरिक और मानसिक रूप से पहचानना चाहते हैं। इन लोगों का आंतरिक ज्ञान अच्छा होता है और इन्हें पता होता है कि अपने पार्टनर को कैसे खुश करें। कोई इन्हें प्यार करे और इनकी हिफाज़त करे तो इन्हें अच्छा लगता है।

सिंह

सिंह राशि वाले लोग भावुक और आकर्षक होते हैं, ये मज़ाकिया स्वभाव के, हर चीज पर ज़ोर देने वाले, थोड़े कठोर और सेक्सी होते हैं। ये जानना चाहते हैं कि ये जो कर रहे हैं वो आपको अच्छा लग रहा है ना। ये थोड़े नाटकीय होते हैं और जब पार्टनर साथ दे तो जमकर प्यार करते हैं। 

कन्या

कन्या ये लोग तार्किक और व्यवहारिक होते हैं, इन्हें नियमितता पसंद है। ये पहले जानेंगे कि उनसे क्या अपेक्षा है और इसलिए ये निराश नहीं करेंगे। जब ये सुरक्षित और आराम महसूस करते हैं तो ये कामुक होते हैं और पार्टनर की इच्छाओं का पूरा ध्यान रखते हैं।

तुला

पार्टनर पर ध्यान देना और पार्टनर की खुशामद करना इन्हें अच्छा लगता है। ये थोड़े रोमांटिक होते हैं और प्यार में बहुत आगे जाना चाहते हैं लेकिन ये आपको खुश कर रहे हैं इसके बदले इन्हें थोड़ी प्रशंसा भी चाहिए। ये बातुनी और मिलनसार होते हैं, मानसिक उत्तेजना और कामुक बातों से ये उत्तेजित हो जाते हैं।

वृश्चिक

ये लोग शानदार सेक्स पार्टनर होते हैं। ये कामुत्तेजक और कामुक होते हैं और हर चीज एक बार जरूर करना चाहते हैं। ये लोग अधिक कामुक होते हैं जिससे ये प्यार देने और लेने में विश्वास रखते हैं। ये रिश्ते के हर पहलू में अपना थोड़ा हक जरूर दिखाते हैं।

धनु

ये लोग उत्तेजक और कल्पनाशील होते है, इन्हें प्यार करना अच्छा लगता है। ये जल्दी बोर हो जाते हैं और ये किसी चीज को गंभीरता से लें, ऐसा इन्हें समझाने में समय लगता है। ये लोग पूरी तरह आत्म निर्भर होते हैं और इन्हें अकेले होने का डर नहीं लगता है और ये अपना मन खुद लगा लेते हैं। ये चीजों को अपने आप करना पसंद करते हैं और किसी तरह का नियंत्रण इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

मकर

ये थोड़े संकोची होते हैं, जिसके साथ भविष्य नहीं बिताना उनके साथ सेक्स करना पसंद नहीं करते हैं। ये ज्यादा सोच-विचार करने वाले, योजना बनाने वाले और नियम पालन करने वाले होते हैं। ये सेक्स में कम रुचि लेते हैं, सेक्स इनके लिए एक हाथ दे और दूसरे हाथ ले जैसा होता है, इनसे ज्यादा आशा रखना ठीक नहीं है। ये वफादार और दयालु स्वभाव के होते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखना अपना उद्देश्य समझते हैं।

कुंभ

ये बैड रूम में नए अनुभव और नई चीजें करने वाले होते हैं। इन्हें नई और साहसी चीजें करना अच्छा लगता है, ये थोड़े टेढ़े स्वभाव के होते हैं। ये भावुक और उत्साही होते हैं और चीजों को मजेदार बनाए रखना इन्हें अच्छा लगता है।

मीन

मीन राशि वाले खुद पहल नहीं करते हैं, इन्हें किसी दूसरे का प्रोत्साहन चाहिए। इनके लिए प्यार सेक्स से ज्यादा मायने रखता है, इसलिए प्यार के बिना इन्हें पाना मुश्किल है। अपने लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर के साथ मीन राशि वाले लोग पूरा प्यार करते हैं और अपने पार्टनर को संतुष्ट करते हैं।

Related Articles

Back to top button