व्यापार

जापान बना सकता है भारत की पहली बुलेट ट्रेन

bullet-train-556fe2e44a839_lभारत की पहली बुलेट ट्रेन बनाने के अधिकार जापान को मिल सकता है। बिजनेस समाचार पत्र निक्की की मंगलवार की एक रिपोर्ट के अनुसार बुलेट ट्रेन के निर्माण में 980 अरब की लागत आएगी और जापान इसके निर्माण के लिए 8.11 अरब डॉलर से अधिक का ऋण देने की पेशकश करेगा। 
 
इससे पहले जापान इंडोनेशिया की हाई स्पीड रेल बनानें की दौड में शामिल था लेकिन चीन ने इसके लिए बिना किसी गैरेंटी के पांच अरब का ऋण दे कर बाजी मार ली। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ङ्क्षशजो आबे का इस सप्ताह भारत जाने का कार्यक्रम है और माना जाना रहा है कि इसी दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच इस संबंध में कोई समझौता हो सकता है।  
मुंबई और अहमदाबाद के बीच 505 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण का कार्य 2017 से शुरू हो कर 2023 में समाप्त होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button