जीवनशैली

जिनका मूलांक 2 है वह कोमल मन के होते हैं

ज्योतिष डेस्क : तारीख 11 को जन्मे जातक का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29, शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92, ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव, शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होता है और इनका स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे लोग शांति के प्रिय होते होते हैं। ये आदतन कोमल स्‍वभाव के होते हैं इसीलिए जानवरों की मदद करना और पर्यावरण का ख़याल रखना इन्‍हें पसंद होता है। कई बार इनकी इसी सहृदयता का लोग फायदा उठा लेते हैं। अंक दो का संबंध मन से है और ये चंद्रमा से संचालित होता है, इसी के चलते ऐसे व्‍यक्‍ति मानसिक आकर्षण, हृदय की भावना, सहानुभूति, संदेह, घृणा एवं दुविधा जैसी मनोदशाओं से ग्रस्‍त होते हैं।

Related Articles

Back to top button