अद्धयात्म

जिनकी हथेली पर होता है ये निशान, उन लोगों को मिलता है राजयोग

हर इंसान की हथेली पर कई तरह के निशान बने होते हैं, जिसमें कुछ निशान शुभ और कुछ अशुभ होते हैं। शुभ लकीरों में ऐसे निशान होते हैं, जो व्यक्ति को राजयोग का सुख दिलाते हैं। राजयोग मतलब सभी तरह की सुख-सुविधाएं, ऐश्वर्य, संपन्नता और मान-सम्मान दिलाने वाला योग। राजयोग होने से इंसान राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करता है। हस्तरेखा में किसी इंसान के भाग्य में राजयोग है या नहीं, ये हथेलियों पर बनने वाले कुछ लकीरों की सहायता से जाना जा सकता है।

राजसुख की प्राप्ति
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी शख्स के हथेली के बीच में घोड़ा, घड़ा या पेड़ जैसी आकृति बनी हुई हो, तो वो शख्स राजसुख का आनंद प्राप्त करता है। साथ ही जिस किसी इंसान का माथा चौड़ा और उभार वाला हो,साथ ही भुजाएं भी लंबी हो, तो ऐसे इंसान को भी राजसुख मिलता है। ऐसे लोगों को कभी किसी तरह की परेशानी का लंबे समय तक सामना नहीं करना पड़ता है।

माता लक्ष्मी की कृपा
ऐसे व्यक्तियो के किस्मत में राजयोग का सुख लिखा होता है, जिनके हाथ में धनुष, चक्र, रथ और चतुष्कोण जैसी आकृतियां हो। जिस किसी भी इंसान के अंगूठे में यव के निशान, मछली, हाथी और नदी का चिन्ह बना हुआ हो,उस शख्स पर हमेशा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों को ज्यादा समय तक आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सफलता और धन प्राप्ति
अगर किसी इंसान की हथेली पर तलवार, पहाड़ या हल का निशान बना हुआ हो, तो वो व्यक्ति अपने जीवन में काफी सफलता और धन प्राप्त करता है। साथ ही जिस इंसान की हथेली पर सूर्य रेखा, मस्तिष्क रेखा से आपस में मिली हुई हो,और मस्तिष्क रेखा और गुरु पर्वत पर चतुष्कोण का निर्माण होता है, तो ऐसे लोग राजकीय जीवन जीते हैं।

उच्च पद की प्राप्ति
अगर किसी शख्स की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत में उभार लिये हो, तो वो शख्स शासन में उच्च पद प्राप्त करने का अधिकारी होता है। साथ ही यदि इंसान के हाथ में शनि पर्वत और गुरु पर त्रिशूल का चिन्ह हो,तो इंसान राज्याधिकारी होता है, ऐसे लोगों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है, वो जो भी करना चाहते हैं, उसमें उन्हें सफलता मिलती है।

Related Articles

Back to top button