अद्धयात्म

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर होता है ये, वो होते हैं स्पष्टवादी और साहसी…

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे है, उनकी राशि धनु होती है। इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इसका चिह्न धनुषधारी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए धनु राशि के लोगों की खास बातें…

1. धनु राशि के लोग काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं।

2. ये लोग दूसरों के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं। ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं।

3. धनु राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

4. ये लोग कभी-कभी अपनी स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं।

5. इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है, वही सत्य है। इनका मन धार्मिक कार्यों की ओर भी रहता है।

6. धनु राशि के व्यक्ति मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है।

7. अपनी पढ़ाई और करियर को महत्व देते हैं, इस कारण जीवन साथी और वैवाहिक जीवन की उपेक्षा कर देते हैं।

8. धनु राशि की लड़कियां लंबे कदमों से चलने वाली होती हैं। ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करती हैं।

9. इस राशि की महिलाएं अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारी पूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं।

10. धनु राशि के लोगों के जीवन में भौतिक सुखों का अधिक महत्व रहता है। ये लोग सभी सुख-सुविधा हासिल करते हैं।

Related Articles

Back to top button