उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीयलखनऊस्पोर्ट्स

जूनियर हॉकी विश्वकप : भारत ने कनाडा को 4-0 से रौंदा

0-15लखनऊ। जूनियर हॉकी विश्वकप-2016 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए कनाडा को 4-0  से हरा दिया। भारतीय टीम को लिए पहला गोल 35वें मिनट में मनदीप सिंह ने किया। इसके 11 मिनट बाद मैच के 46वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्टोक्स पर गोल कर भारत को दूसरी सफलता दिलायी। इस गोल के बाद मैच के 60वें मिनट में वरूण कुमार ने पेनल्टीकार्नर को गोल में बदलकर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलायी और स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 66वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर अजीत पांडेय ने भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलायी और इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ। भारतीय टीम 4-0 से यह मैच जीतने में सफल रही। भारतीय टीम का अगला मैच 10 दिसम्बर को इंग्लैंड के खिलाफ है।
वहीं, ग्रुप डी के एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4-2 से हरा दिया। मैच के 5वें मिनट में होरलर एडवर्ड ने पेनल्टीकार्नर को गोल में बदलकर इंग्लैंड का खाता खोला। 4 मिनट बाद ही एक बार फिर एडवर्ड ने पेनल्टीकार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलायी। इस गोल के 2 मिनट बाद ही स्कॉट पीटर ने मैदानी गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 3-0 कर दी।  इसके 2 मिनट बाद ही 13वें मिनट में मैथ्यू डीसूजा ने गोल कर दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला गोल किया। मुकाबले के 56वें मिनट में क्राउन रेयान ने दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा गोल किया और स्कोर 3-2 हो गया। इंग्लैंड की तरफ से ग्रिफिट्स जोनाथन ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम की बढ़त 4-2 कर दी और इसी स्कोर के साथ इंग्लैंड की टीम यह मैच जीतने में सफल रही। 

Related Articles

Back to top button