टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

जेएनयू विवाद : एक और छात्र ने किया सरेंडर; बाकी दो की तलाश जारी, उमर खालिद-अनिर्बान की आज पेशी

jnu-student_650x400_71456551592दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: जेएनयू में देश विरोधी नारेबाज़ी के आरोपी छात्रों में से एक आशुतोष कुमार ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं दो छात्रों, उमर ख़ालिद और अनिर्बान, की पुलिस रिमांड आज ख़त्म हो रही है। सुरक्षा वजहों से उमर ख़ालिद और अनिर्बान को आज कोर्ट की बजाय पुलिस स्टेशन में ही जज के सामने पेश किया जाना है। आशुतोष से आरके पुरम थाने में पूछताछ चल रही है।

इन दो छात्रों की तलाश अब भी…
जेएनयू में 9 फ़रवरी को नारेबाज़ी के मामले में छह छात्रों पर देशद्रोह का आरोप लगा था। इनमें से अब चार पुलिस की गिरफ़्त में है जबकि दो की तलाश अब भी पुलिस को है। पुलिस को रामा नागा और अनंत प्रकाश नारायण की तलाश है।

अलग अलग कमरों में की थी पुलिस ने पूछताछ
कन्हैया कुमार पर पटियाला हाउस कोर्ट में हमले के बाद ऐहतियातन ऐसा किया जा रहा है। मंगलवार को देर रात उमर और अनिर्बान ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। देशद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू छात्र उमर ख़ालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य से अलग अलग कमरों में पूछताछ की गई है।
 

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी एनडीटीवी को दी है और बताया कि युनिवर्सिटी में हुए विवादित कार्यक्रम को लेकर दोनों ही छात्रों ने अलग अलग बयान दिए हैं। गौरतलब है कि उमर ख़ालिद, अनिर्बन और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की 9 फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए अफज़ल गुरु से संबंधित कार्यक्रम में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तारी की गई है।

कन्हैया कुमार को अज्ञात जगह ले जाया गया
देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे तिहाड़ जेल से अज्ञात जगह ले गई है। कन्हैया को किस जगह ले जाया गया है उसका खुलासा किये बिना एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया ‘छात्र नेता को पूछताछ के लिए रात में साढ़े आठ बजे तिहाड़ जेल से ले जाया गया।’ कन्हैया को 12 फरवरी को अरेस्ट किया गया था।

Related Articles

Back to top button