टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

जेएनयू विवाद पर आज राज्‍यसभा में आमने-सामने होंगे सरकार और विपक्ष

rajya-sabha_650x400_41450791145दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: सरकार और विपक्ष जेएनयू विवाद को लेकर आज (बुधवार को) राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान पहली बार आमने-सामने होंगे। सूत्रों का कहना है कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की मांगों के बाद कार्यमंत्रणा समिति की एक बैठक में फैसला लिया गया कि बुधवार को मद्दे पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा सांसद भूपेंद यादव ने जेएनयू विवाद और साथ ही डेविड हेडली की पेशी पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। डेविड हेडली ने अपनी गवाही में कहा था कि इशरत जहां एक आतंकी थी। भाजपा सांसद विजय गोयल ने भी नोटिस दिया है।

भाजपा जेएनयू विवाद पर एक आक्रामक रुख अपना सकती है और इसे देशभक्तों और राष्ट्र विरोधियों के बीच की लड़ाई के तौर पर पेश कर सकती है। विपक्षी कांग्रेस जेएनयू विवाद को अभिव्यक्ति एवं विचारों की आजादी के बड़े मुद्दे से जोड़ रही है।

जहां, विपक्ष सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो गया है। वहीं, भाजपा के एक नेता के अनुसार पार्टी को लगता है कि बहस को ‘देशभक्तों और राष्ट्रविरोधियों’ के बीच का बहस बताने से उसे फायदा होगा।

 

Related Articles

Back to top button