उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

जैसे ही हटाया दुल्‍हे का सेहरा, फटी रह गई दुल्‍हन की आंखें

images (23)बहराइच। परसोहर गांव में शादी की खुशियां तब छूमंतर हो गई जब मंडप में दूल्‍हे को नशे में लड़खडा़ते हुए देखा और जैसे ही दूल्‍हे का सेहरा हटाया तो लड़की वाले भौंचक्‍के रह गए। वास्‍तव में जिस लड़के की फोटो दिखाकर शादी की जा रही थी, ये वो लड़का नहीं था। उसकी जगह सेहरा किसी और उम्रदराज लड़के ने बांध रखा था।

जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-गोंडा की सीमा पर स्थित परसोहर गांव निवासी परशुराम ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की शादी कानपुर निवासी विनोद कश्यप से तय किया था। जब यह सच्‍चाई सामने आए तो दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी लेकिन कोई बात नहीं बनी तो मामला देर रात थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाकर बारात लौटा दी।

Related Articles

Back to top button