ब्रेकिंगराज्य

जोधपुर की अदालत में गाय की पेशी, जज ने सुनाया फैसला

जयपुर : राजस्थान में जोधपुर की स्थानीय अदालत में लोग उस समय हैरान रह गए जब शनिवार को एक गाय को पेश किया गया। इसके मालिकाना हक को लेकर 2 लोगों में 2018 से ही विवाद चल रहा था। वकील ने बताया कि ओम प्रकाश और श्याम सिंह के बीच गाय के मालिकाना हक को लेकर 2018 से ही विवाद चल रहा था। आज अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पेश किए गए सभी साक्ष्यों के मुताबिक गाय को ओम प्रकाश के हवाले कर दिया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी इस तरह का मामला देखने को मिला था।

Related Articles

Back to top button