Lucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीय

झांसा देकर रिटायर्डकर्मी से लाखों ठगे

fraudलखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में महिला सहित दो जालसाजों ने एक रिटायर्ड कर्मी को झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिये। ठगी के एहसास पर पीड़ित ने कई बार रुपयों की मांग की तो वह टरकाते रहे। पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर देकरे महिला सहित दो जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज के चन्द्रलोक कालोनी निवासी नलीनी कान्त गुप्ता (86) सराकारी विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं। इन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते माह विरामखण्ड, गोमतीनगर निवासनी प्रीति श्रीवास्वत और हजरतगंज निवासी अजय जायसवाल से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने फिक्स डिपाजिट के नाम पर दस लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि जालसाजों ने बताया था कि जमा रुपयों का 116 प्रतिशत ब्याज आपको मिलेगा। झांसे में आए नलीनी ने अजय और प्रीति को दस लाख रुपये दे दिये। महीने बीतने के बाद नलीनी को कोई ब्याज नहीं मिला और न ही अजय व प्रीति का पता चला। इस पर उन्हें ठगी की आशंका हुई। वह अयज व प्रीति के पास पहुंचे और रुपयों की मांग करने लगे। जिसके बाद जालसाजों ने पीड़ित को छह लाख रुपये वापस कर दिये। जबकि चार लाख रुपयों की बीमा पॉलिसी नालीनी का करा देने की बात कही। नालीनी ने जालसाजों ने बचे चार लाख रुपयों की कई बार मांग की लेकिन वह इन्हें टरकाते रहे। पीड़ित अलीगंज थाने पहुंच अजय व प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button