टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

झारखंड में पिता, मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद छत से कूदकर दे दी जान


हजारीबाग : झारखण्ड के हजारीबाग में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। नरेश महेश्वरी नामक शख्स ने अपने पिता, अपनी मां, अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद छत से कूदकर जान दे दी। नरेश माहेश्वरी ने अपने 70 साल के पिता महावीर महेश्वरी, 65 वर्षीय मां किरण देवी, 35 वर्षीय पत्नी नीता देवी को फांसी पर लटका दिया और 8 से 10 साल के बेटे अमन अग्रवाल की गला रेत दी। उसने अपनी 5 से 8 साल की बेटी अन्वी को भी गला घोंटकर मार डाला। बाद में खुद छत से कूदकर जान दे दी। यह घटना हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र स्थित मुनगा बगीचा के खजांची तालाब के पास की है। सीबीएम अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर 302 नंबर की फ्लैट में नरेश महेश्वरी अपने परिवार के साथ रहते थे। वहीँ डीएसपी ने बताया कि नरेश महेश्वरी के घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक नरेश महेश्वरी कर्ज में डूबे थे। उनका कारोबार नहीं चल रहा था। इसलिए ऐसा कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button