झारखण्डराज्य

झारखंड में ब्लैक फंगस से चार मरीजों की मौत, दो नए मरीज मिले

रांची: झारखंड में ब्लैक फंगस से शुक्रवार को चार मरीजों की मौत हुई है। वहीं, दो नए मरीज मिले हैं। झारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 18 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में चार मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। ब्लैक फंगस के अब तक 14 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में ब्लैक फंगस के कुल 105 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 63 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। जबकि 42 मरीज संदिग्ध है।

Related Articles

Back to top button