व्यापार
टाटा मोटर्स ने नेपाल में उतारी सफारी स्टार्म

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपने स्पोटर्स यूटिलिटी वाहन सफारी स्टॉर्म का उन्नत संस्करण नेपाल में पेश किया है। इसकी शुरआती कीमत 42़25 लाख रुपये है। कंपनी काठमांडो के नाडा आटो शो में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है। कंपनी सफारी स्टॉर्म का एलएक्स संस्करण 42़25 लाख रपये और हाईएंड वीएक्स ट्रिम 56़85 लाख रपये में बेचेगी। टाटा मोटर्स के क्षेत्रीय प्रमुख दक्षिण एशिया सुजन राय ने बयान में कहा, हम नाडा आटो शो 15 में अपनी नई स्टार्म पेशकर काफी खुश हैं। हम अपनी इस नई पेशकश के जरिये ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ वाहन का अनुभव उपलब्ध कराने को तत्पर हैं।
दस्तक टाइम्स/एजेंसी


