स्पोर्ट्स

टेस्ट में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले देश के पहले कप्तान बने कोहली

img_20161009020743NEW DLEHI : विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ के धमाकेदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक जमा दिया है। ये कारनामा उन्होंने तीसरे टेस्ट में किया है। भारत ने खबर लिखे जानें तक 450 रन बना लिए हैं।

कोहली ने ये दोहरा शतक 352 गेंदों का सामना करते हुए बनाया है। जिसमें उन्होंने 14 चौकें लगाए। बता दें कि कोहली का ये टेस्ट करियर में दूसरा दोहरा शतक है।
वहीं, कोहली का साथ निभाते हुए क्रिकेट जगत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी जमे हुए हैं। वो भी इस वक्त 160 रनों के साथ के नाबाद कोहली के साथ कांधा मिलाकर खेल रहे हैं। उन्होंने ये कारमाना 331 गेंदों में किया हैं। जिसमें उन्होंने 14 चौकें और 4 छक्के मारे हैं।
 इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और गौतम गंभीर क्रमश: 10 और 29 रन बनाकर आउट हो गए।
 

Related Articles

Back to top button