उत्तर प्रदेशलखनऊ

ठंड ने पकड़ा जोर: कोहरे के आगोश में उत्तर प्रदेश

kohraलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। कुछ देर से ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है और सुबह पड़ रहा घना कोहरा अब जानलेवा बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोहरे के कारण वाहनों की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी तथा 32 अन्य जख्मी हो गये। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। इस दौरान कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा  जहां का न्यूनतम तापमान 4. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। पिछले 24 घंटे के दौरान नजीबाबाद तथा मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान पांच-पांच डिग्री सेल्सियस  मेरठ में 7. 4 डिग्री  शाहजहांपुर में 7. 5 डिग्री तथा फुरसतगंज में 7. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में राजधानी लखनउ में न्यूनतम तापमान 5. 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर मध्य रात्रि से सुबह तक कोहरा गिरने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है। लखनउ में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। पिछले कुछ दिनों से शुरू हुआ घना कोहरा गिरने का सिलसिला जानलेवा भी साबित हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान मथुरा और उसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे के कारण हुए विभिन्न हादसों में पांच लोगों की मत्यु हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार वन्दावन थाना क्षेत्र के जैंत गांव निवासी पंकज पुत्र ओमप्रकाश (14)  गौतम पुत्र कालीचरण (15) एवं योगेंद्र पुत्र मानसिंह (16) कल शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। कोहरे के बीच रेलवे क्रासिंग पार करते समय मालगाड़ी के चपेट में आ जाने से तीनों की मौके पर ही मत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button