राज्य
डकैतों ने बंदूक की नोक पर धावा बोल की लूटपाट, बनाया बंधक

रा
यगढ़। बरमकेला के गोबरसिंघा गांव में रविवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने रेशम निरीक्षक के घर में डाका डालकर साढ़े तीन लाख के सामान व नकदी पार कर दिए। परिवार के मुताबिक इसमें 1.2 लाख नगदी और बाकी के जेवरात थे। पुलिस के अनुसार रेशम विभाग में रेशम निरीक्षक के पद पर पदस्थ गोकुल प्रसाद पटेल के घर में रविवार रात 12.40 बजे छह नकाबपोश घूसे। उस समय अलग-अलग कमरों में 5 सदस्य सो रहे थे।
यगढ़। बरमकेला के गोबरसिंघा गांव में रविवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने रेशम निरीक्षक के घर में डाका डालकर साढ़े तीन लाख के सामान व नकदी पार कर दिए। परिवार के मुताबिक इसमें 1.2 लाख नगदी और बाकी के जेवरात थे। पुलिस के अनुसार रेशम विभाग में रेशम निरीक्षक के पद पर पदस्थ गोकुल प्रसाद पटेल के घर में रविवार रात 12.40 बजे छह नकाबपोश घूसे। उस समय अलग-अलग कमरों में 5 सदस्य सो रहे थे।डकैतों ने बंदूक व चाकू की नोक पर घर के मुखिया, उनके बेटे और तीन महिलाओं को दो कमरों में बंद कर दिया और रात 2.15 बजे तक लूटपाट की। डकैतों के भागने के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी डाॅ. संजीव शुक्ला ने बताया कि डकैतों का पता लगाने के लिए चार टीआई और क्राइम ब्रांच समेत पांच दस्ते बनाए गए हैं। पीड़ित परिवार ने जो जानकारी दी है उससे स्थानीय अपराधियों के शामिल होने की आशंका है। ओडिशा के साथ ही सरिया, बरमकेला, सारंगढ़ और चंद्रपुर के आसपास भी पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।



