ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

डोपिंग में फंसे पृथ्वी सॉ, 8 महीने के लिए सस्पेंड

नई दिल्ली : युवा क्रिकेटर पृथ्वी साव को डोपिंग का दोषी पाया गया है। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दया है। वह 15 नवंबर, 2019 तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। दरअसल, 8 महीने का समय मार्च 2019 से है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2018 में 2 टेस्ट मैच खेलने वाले 19 वर्षीय साव रिपोर्टों के अनुसार अपने कूल्हे की चोट का उपचार करा रहे हैं। उनका सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नमेंट के दौरान डोपिंग परीक्षण किया गया और उन्हें ‘टरबुटैलाइन’ के सेवन का दोषी पाया गया। साव के अलावा दो अन्य घरेलू खिलाड़ियों विदर्भ के अक्षय दुलारवर और राजस्थान के दिव्य गजराज को भी क्रिकेट बोर्ड की डोपिंग रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

‘मुंबई क्रिकेट संघ के साथ पंजीकृत पृथ्वी साव को डोपिंग में पकड़े जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। साव ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया। यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है।’ साव को 8 महीने के लिये निलंबित किया गया है जो 16 मार्च 2019 से 15 नवंबर 2019 तक प्रभावी रहेगा। इसका मतलब है कि वह बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी ने आखिरी इंटरनैशनल टेस्ट मैच 23 अक्टूबर, 2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं।

Related Articles

Back to top button