फीचर्डराष्ट्रीय

ड्रग्स का कारोबार करती हैं ममता कुलकर्णी, आरोप

l_Mamta-Kulkarni-1466304443मुंबई।

बीते जमाने की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर 2000 करोड़ रुपए के ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा है। उनके पति विकी गोस्वामी से पहले भी इस मामले में पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

खबर है कि पुलिस ने इन दोनों को अफ्रीकी देश कीनिया के मोम्बासा में गिरफ्तार किया गया है। कुछ महीने पहले मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस ने जब 2000 करोड़ की ड्रग्स को जब्त किया तो पूरे देश में हडकंप मच गया था।

अब यह बात सामने आ रही है कि ममता कुलकर्णी अपने पति के साथ इस काले कारोबार में शामिल थी। कहा जा रहा है कि सोलापुर में एक फैक्ट्री में ड्रग्स बनने से लेकर उसकी विदेशों में सप्लाई विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी की देखरेख में होती थी।

ममता के पति विकी गोस्वामी को इस ड्रग रैकेट का मास्टरमांइड बताया जा रहा है। हालांकि ममता कुलकर्णी ने खुद पर लगे इस आरोप से इनकार कर दिया था। पिछले रविवार को हुई यूनाइटेड स्टेट ड्रग इन्फोर्समेंट एजेंसी (डीईए) और मोम्बासा पुलिस विभाग ने ममता और उसके पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button