अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

तंजानिया में भूकंप के चलते 200 घायल

800x480_image57791427दारेस्सलाम : यूगांडा और रवांडा की सीमाओं से सटे तंजानिया क्षेत्र में तीव्र भूकंप का अनुभव हुआ। ऐसे में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भूकंप ने बहुत ज़्यादा तबाही मचाई। विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है।

भूकंप से 13 लोगों की मौत हो गई थी इतना ही नहीं इस दौराल लगभग 200 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी चिकित्सालय ले जाया गया। अब इस मामले में बचाव कार्य किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भूकंप आने पर भवनों का जो मलबा गिरा है उसके नीचे भी कई लोग दबे हुए हैं।

अब मलबे के नीचे जीवन को तलाशा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से तंजानिया के बुकोबा शहर में जमकर नुकसान हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button