अन्तर्राष्ट्रीय

तकनीकी गड़बड़ी के चलते ब्रिटिश एयरवेज के विमान को बाकू में उतारा

नई दिल्ली : मुंबई से लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे के लिए रवाना होने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान का मार्ग को सोमवार शाम आपात स्थिति की वजह से अजरबैजान के बाकू के लिए परिवर्तित कर दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज की बीए-198 उड़ान में सवार यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर विमान में तकनीकी खामी को ठीक करने में लगे हुए हैं। विमान की तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद दोबारा लंदन के लिए उड़ान भरी जा सकेगी। विमान इससे पहले मुंबई से तीन घंटे 40 मिनट के विलंब से रवाना हुआ था। एक यात्री ने ट्वीट किया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान के यात्री बाकू में फंसे हैं। किसी तकनीकी ग़ड़बड़ी के चलते विमान के प्रथम श्रेणी केबिन में धुंआ उठा था। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा हम विमान में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हैं। बाकू के इंजिनयर विमान की जांच कर रहे हैं। विमान शाम को 5:14 बजे मुंबई से उड़ा था। यह अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से ज्यादा लेट था। एक यात्री ने ट्वीट किया, ‘पहले ही तीन घंटे देरी से विमान रवाना हुआ। अब बाकू में फंस गया है। हमारी छुट्टियों का अंत अच्छा नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button