अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

तय समय में पूरी होगी किसानों की मांग : फड़नवीस


मुम्बई :  किसानों ने आज महाराष्ट्र विधानसभा को घेरने का ऐलान किया है। इससे पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा है कि किसानों की मांग को लेकर मंत्रियों की समिति और कई प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी और जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह किसानों के लिए सकारात्मक होगा। नासिक से शुरू हुई किसानों की 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा मुम्बई में डेरा डाल चुकी है। मुख्यमंत्री फड़नवीस ने जोर देते हुए कहा कि किसानों की मांगों पर एक समय-सीमा भी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को 1 बजे मिलने के लिए बुलाया गया है।
गौरतलब है की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में यह विरोध मार्च मंगलवार को नासिक से शुरू हुआ था और मुंबई के लिए निकला था। इस पैदल मार्च के जरिए किसान अपनी कई मांगों को रख रहे हैं। किसानों का कहना है कि फड़नवीस सरकार ने पिछले साल किया 34 हज़ार करोड़ का कर्जमाफी का वादा अब तक पूरा नहीं है। भाजपा की फड़नवीस सरकार ने किसानों से बात करने के लिए कैबिनेट मंत्री गिरिश महाजन को भेजा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर सकारात्मक है। महाजन ने इस मुलाकात के बाद कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ किसानों की मुलाकात होने वाली है। किसानों के प्रमुख और कार्यकारणी सदस्य मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मुझे लगता है कि दोनो पक्ष एक सकारात्मक मत पर राजी होंगे। साथ ही किसानों की समस्या का हल निकलेगा।
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर कहा कि यह सिर्फ महाराष्ट्र के किसानों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे भारत के किसानों का मुद्दा है। किसानों के मुद्दे को कांग्रेस के अलावा शिवसेना और एमएनएस समर्थन मिला है। मोर्चे के मुंबई पहुंचने पर शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे ने किसानों को संबोधित किया। वहीँ किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों से बात कर केवल अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि हम उनसे बात करेंगे और उनके मुद्दों को सुलझाएंगे। सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक है। अधिकांश आंदोलनकारी आदिवासी हैं और उनकी मुख्य मांग वन भूमि पर अधिकार है। आंदोलन कर रहे किसानों से सीएम ने शहर में यातायात में बाधा न पहुंचाने की भी अपील की ताकि शहर में दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर जाने में परेशानी न हो। ऑल इंडिया किसान सभा के सदस्‍य डॉ. आर रामकुमार के अनुसार, ‘सरकार ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी नीतियां गलत हैं, जिसकी वजह से किसान संकट में हैं और दूसरी बात लोग किसानों से जुड़कर सिर्फ अपना नाम बनाना चाहते हैं। मुंबई में रविवार को पहुंचने के बाद किसान सायन के सोमैया मैदान में ठहरे। बीजेपी को छोड़कर लगभग हर पार्टी ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button