राष्ट्रीय

‘तानाशाह लोकतंत्र’ जैसा लग रहा कीकू की गिरफ्तारी : कांग्रेस

100423-abhishek-singhviनई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा हास्य कलाकार कीकू शारदा की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए आज कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भारत को किसी ‘तानाशाह लोकतंत्र’ जैसा बनाती है। वहीं अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि वह राम रहीम का किरदार अदा करेंगे और देखते हैं कि उन्हें कौन गिरफ्तार करता है।

लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ में पलक का किरदार निभाने वाले कीकू के खिलाफ एक वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कल उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गयी लेकिन दूसरी शिकायत पर उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कीकू जैसे कलाकार को पुरस्कार दिया जाना चाहिए ना कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को उनकी गिरफ्तारी के लिए ‘शर्म’ करनी चाहिए।

उन्होंने लिखा, ‘ऐसा लगता है हम किसी तानाशाह लोकतंत्र में हैं। एक देश और एक नागरिक के तौर पर हमें खुद पर हंसी उड़ाने पर गर्व करना चाहिए। पलक (कीकू) जैसे हास्य कलाकारों को पुरस्कार देना चाहिए ना कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए क्योंकि वह हमें हंसाते हैं।’

Related Articles

Back to top button