फीचर्डराष्ट्रीय

तिरंगे के साथ दिखाया गया पाक का लड़ाकू जेट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के लिए शूट किए गए एक वीडियो ने सरकारी महकमे में कई लोगों को शर्मसार कर दिया। इस वीडियो में पाकिस्तानी फाइटर जेट को तिरंगा के साथ उड़ान भरते हुए दिखाया गया था।

13_08_2016-tejasjetयह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। एक ट्विटार्थी ने ध्यान दिलाया कि असल में यह जेट पाकिस्तानी विमान है।

संस्कृति मंत्रालय के एक मिनट के वीडियो “आजादी के 70 वर्ष” में उड़ान भरते हुए दो जेएफ-17 को दर्शाया गया है। वीडियो में चित्र के रूप में शामिल विमान भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ उड़ान भर रहे हैं।

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि यह चूक वश हुआ है। चूंकि जेएफ-17 भारतीय हल्के लड़ाकू विमान तेजस के जैसा दिखता है इसलिए एक साधारण नागरिक के लिए दोनों में अंतर करना कठिन है। चूक पर ध्यान देते हुए तुरंत ही विमान का चित्र हटा लिया गया।

Related Articles

Back to top button