BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

दिल्ली-एनसीआर व लखनऊ में बारिश से दिन की शुरुआत, तापमान में गिरावट

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज की सुबह रिमझिम फुहारों के साथ शुरू हुई। बुधवार को भी हल्की बारिश से दिन की शुरुआत हुई थी। मौसम विभाग ने पहले ही 6 और 7 फरवरी को बारिश की संभावता जताई थी। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई। गुरुवार की सुबह दिल्लीका तापमान 16 डिग्री था। वहीं कुछ जगहों पर जबरदस्त कोहरे के कारण दिल्ली आने-जाने वाली करीब 16 ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5- 6 फरवरी को पहाड़ों पर हुई बारिश का प्रभाव निचले मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7-8 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। हल्की बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना भी है। आठ फरवरी के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि तापमान बढऩे के कारण 5 फरवरी पिछले 4 सालों में सबसे गर्म दिन रहा था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रुकरुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

Related Articles

Back to top button