दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में फायरिंग : एक पुलिसकर्मी की मौत, सभी आरोपी अरेस्ट

court-firing_650x400_51450854191नई दिल्ली: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में आज सुबह 11 बजे के करीब रूम नंबर 73 के अंदर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हेड कॉन्सटेबल राम कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस फायरिंग में दो और लोग घायल हो गए हैं। पुलिसकर्मी को हमलावरों की ओर से दागी गई पांच गोलियां लगी थीं।

यहां बता दें कि यह पहली बार है जब कोर्ट रूम के अंदर पहुंचकर फायरिंग को अंजाम दे दिया गया हो।

हमारे संवाददाता मुकेश सेंगर के मुताबिक, इस गोलीबारी में घायल हुए अन्य लोगों में से एक कोर्ट का स्टाफ और एक अज्ञात शख्स भी शामिल हैं। सूचना के मुताबिक, पुलिस पेशी के लिए अपराधी को कोर्ट ले जा रही थी। अचानक कुछ लड़के आए और फायरिंग करने लगे। इस गोलीबारी में जज बाल-बाल बचे। आरोपी हमलावरों को पुलिस ने दबोच लिया और अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट के अंदर सुरक्षा चाकचौबंद हैं और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बावजूद इसके, दो लोग कोर्ट रूम के अंदर तक पहुंच गए और हमला कर दिया। पुलिस ने भी बदले में फायरिंग की। कोर्ट में अफरातफरी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button