फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार,

bjp delhiबीजेपी सभी 70 सीटों पर करेगी रैली

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। बीजेपी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज 70 रैलियां करेगी। इन रैलियों को बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। दिल्ली में आज बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आखिरी दांव खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी आज दिल्ली के कई इलाकों में रोड शो करेंगी। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा करें और वोटरों से सीधा संपर्क बनाएं। पार्टी नेता सात फरवरी को होने वाले मतदान के लिए आज शाम छह बजे तक प्रचार कर सकेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने गुरुवार को ल सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियां करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के सांसदों को 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से हर क्षेत्र में कम से कम एक रैली करने के लिए कहा गया है ताकि आखिरी क्षणों में मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।

सोलह साल बाद यहां की सत्ता में लौटने की उम्मीदों के साथ भाजपा ने कई केंद्रीय मंत्रियों सहित 120 सांसदों को चुनाव प्रचार में शामिल किया है। भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की खातिर मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र से भी कई कार्यकर्ता आए हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हम पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। शहर के विभिन्न हिस्सों में छोटी रैलियां और रोडशो भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.20 लाख से ज्यादा ‘पन्ना प्रमुख’ या मतदान केंद्र प्रभारी प्रचार के लिए तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button