दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस

delhi-weather-fog_650x400_51452748726नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह कोहरे और कंपकंपाती ठंड के साथ शुरू हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर के कई हिस्से मध्यम से घने कोहरे में लिपटे देखे गए। वहीं कई सुदूर इलाकों में बेहद घना कोहरा भी देखा गया। कोहरे के कारण रेल सेवाएं बाधित हुईं। कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं और कई देरी से चल रही हैं।

30 ट्रेनें रद्द
रेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 30 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। इनमें वे ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें रद्द करने की घोषणा पहले कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण लगभग 20 ट्रेनें तय समय से दो से पांच घंटे की देरी पर चल रही हैं।

हालांकि राजधानी में उड़ानों के सामान्य रहने की खबर है। दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि IGI हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य है। मौसम के कारण किसी उड़ान के रास्ते को न तो बदला गया है और न ही किसी उड़ान को रद्द किया गया है। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

Related Articles

Back to top button