टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 की मौत, 33 घायल

leaking-lpg-56af28eb57e3e_lनई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई सिलेंडर बलास्ट की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 33 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आश्रम चौक के पास सनलाइट कॉलोनी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोग घायल हो गए हैं।

घटना स्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया है।

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट की दूसरी घटना गांधीनगर एक इमारत में हुई। इस हादसे में तीन लोग की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

 

Related Articles

Back to top button