टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

दिल्ली हिंसा मामले में राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा कांग्रेस, सोनिया-मनमोहन भी शामिल

दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उनके साथ हैं। सोनिया गांधी दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपेंगी।

पहले खबरें आ रही थीं कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी की अगुवाई में मार्च निकालेगी। पार्टी विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेगी। बताया जा रहा था कि कांग्रेस दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर पार्टी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपेगी।

कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा को लेकर बुधवार को शांति मार्च निकाला था। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी स्मृति की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जनपथ रोड पर ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली में हिंसा रोकने में नाकाम रही है और इस नाकामी के लिए गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button