मनोरंजन

“दिल की ख्वाहिशें” B4U पे रिलीज़ हो गयी, ट्रेंडिंग पे आने का इंतज़ार कर रहे जीतेन्द्र सिंह तोमर

धनबाद जैसे छोटे से शहर से निकलकर मुंबई जैसी सपनों की नगरी में पहचान बनाना आसान नहीं होता। जीतेंद्र ने कड़ी मेहनत और जुनून के बल पर वो सफर न सिर्फ पूरा किया बल्कि अपनी पहचान बना कर दिखा दिया कि हार के बाद जीत तय है।

सोनी और सब टीवी से लेकर कई नेशनल चैनल्स के लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक सीरियल किए। फिर अचानक उनके कैरियर में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने खुद बॉलीवुड में बतौर निर्माता और निर्देशक के रूप में पहचान बनाने की ठानी। जेएसटी फिल्म्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। और वो दिन भी आया जब इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्माए गए विडियो सॉन्ग को शेमारू जैसी मशहूर म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया। फिर तो ये सिलसिला चलता रहा। जी म्यूजिक से लेकर वॉल्यूम और B4U से लेकर कई बड़े म्यूजिक लेबल ने उनके गानों को संगीत प्रेमियों के बीच तो रिलीज किया ही।

सुरमयी नैना तेरे नाम से बने इस वीडियो को ऑनलाइन चार लाख से अधिक दर्शकों ने देखा और पसंद किया। जीतेंद्र वेब सीरीज के साथ ही जी म्यूजिक के एक नए वीडियो के लिए भी काम कर रहे हैं। अब तक वे 15 से अधिक म्यूजिक वीडियो का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी वेब सीरीज क्राइम थ्रीलर है। इसके तीन पार्ट बनेंगे। हर पार्ट में दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस का आभास होगा। जल्द ही ‘दिल की ख्वाहिशें’ नामक एक और विडियो एलबम भी म्यूजिक B4U रिलीज करने जा रही है।

झारखंड में फिल्म सिटी की इच्छा : तोमर ने बताया कि मुंबई के अलावा दक्षिण भारत में भी फिल्म सिटी का निर्माण हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा में भव्य फिल्म सिटी का निर्माण कर रही है। ऐसे में जरुरी है कि झारखंड सरकार भी इस दिशा में प्रयास करे। यहां के कलाकारों के लिए यह बहुत ही अहम होगा। वे अपना अगला प्रोजेक्ट झारखंड में ही करना चाहते हैं। जीतेंद्र धनबाद आने के बाद यहां नाट्य संस्था द ब्लैक पर्ल्स के कलाकारों से भी मिले। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इन कलाकारों के साथ काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button